
👁 21 views Views
साहिबाबाद में पटरी से उतरी मालगाड़ी, हापुड़ में भी यात्री दिखे परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग ट्रेन का संचालन मंगलवार को प्रभावित रहा। ऐसे में ट्रेनों की चाल बिगड़ गई और हापुड़ में भी यात्री ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए।
साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण ट्रेनों को रास्ते में रोककर संचालित किया गया। इस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई। कई तो घंटों की देरी से पहुंची जिसके कारण यात्री बिलबिला उठे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















