
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में हापुड़ में सपाइयों ने किया जमकर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन का हंगामा किया। बीच सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया।
दिल्ली में हुई अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंगलवार की रात हापुड़ के तहसील चौराहा पर एकत्र हुए जिन्होंने जमकर नारेबाजी की और जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर बैठकर हंगामा किया जिससे यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने सख्ती करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























