
ग्राम ककोड़ी में चल रहे भूख हड़ताल अनशन को किसान हित एवं इंडिया–US ट्रेड डील के विरोध के व्यापक आंदोलन को ध्यान में रखते हुए स्थगित कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली में सीजीआई प्रोटेस्ट के दौरान चौधरी राकेश टिकैत के समर्थन के बाद ग्राम ककोड़ी स्थित पथवारी शिव मंदिर पर चत्रपाल सिंह उर्फ़ गुड्डू पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल एवं अनशन पर बैठे हुए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने अनशन स्थल पर पहुँचकर चत्रपाल सिंह उर्फ़ गुड्डू से वार्ता की। किसान हितों एवं आगामी इंडिया–US ट्रेड डील के विरोध में होने वाले व्यापक आंदोलन को प्राथमिकता देते हुए उनसे हाथ जोड़कर अनशन को फिलहाल स्थगित करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
इस अवसर पर कहा गया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा तथा सभी किसान साथी एकजुट होकर संगठन के निर्णयों के अनुरूप आगामी आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























