
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इंद्रगढ़ी में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के बाहर नगर पालिका परिषद हापुड़ के डंपरों द्वारा कूड़ा फेंकने का मामला सामने आया है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह से दोपहर तक एक दर्जन से अधिक डंपरों द्वारा कूड़ा फेंका गया जिसकी वजह से इलाके में बदबू फैल गई है। क्षेत्र वासियों का निकलना दुभर हो रहा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ की लापरवाही का लोगों ने जमकर विरोध किया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद के डंपर मंगलवार की सुबह इंद्रगढ़ी पहुंचे जहां डंपरों ने ताराचंद इंटर कॉलेज के बाहर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। 10-12 डंपरों कूड़ा डाला। लोगों ने इस दौरान जमकर विरोध किया। हालांकि डंपर चालकों ने किसी की नहीं सुनी और वह ऊपर से मिले निर्देशों का पालन करते हुए वहां कूड़ा फेंकने लगे। क्षेत्रवासी ने बताया कि इस हरकत से क्षेत्र में बदबू फैल गई है। लोगों का निकला दुभर हो रहा है। अब बच्चे किस तरह पढ़ाई करेंगे? ऐसे में लापरवाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















