
भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्ट्रेट पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बड़ी संख्या में पहुंचे किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जमकर विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान नेता एकत्र हुए जिन्होंने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आवाज उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांगों को माना जाए अन्यथा वह ज़बरदस्त आंदोलन करेंगे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























