
ओबीसी समाज पर अत्याचार का आरोप लगा किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में ओबीसी समाज ने सोमवार को जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कारियों ने ओबीसी समाज के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार, हापुड़ को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार बढ़ रहा है जिससे असुरक्षा का माहौल बना है।
नरेश कुमार भाटी कोऑर्डिनेटर कांग्रेस नोएडा एवं निवर्तमान पार्षद कांग्रेस हापुड़ ने कहा:
“संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन जमीन पर पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव और अन्याय की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हमारी मांग है कि सरकार ओबीसी समाज की सुरक्षा के लिए विशेष तंत्र बनाए, पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता दे तथा प्रशासनिक जवाबदेही तय करे।”
इस दौरान पवनजीत, सचिन, मुकीम खान, सरला देवी, कुसुमलता, रविंदर गुर्जर, मास्टर सेरियाब, विनोद जाटव,खुशनूद अली, आकाश त्यागी, सुखपाल गौतम, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, संदीप कुमार,जस्सा सिंह, सचिन गोयल, आरती, यूसुफ हवारी, आदि मौजूद थे
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















