
वन विभाग की सांठ-गांठ से आम के पेड़ों की कटाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में आम की लकड़ी की अधिक मांग होने के कारण हापुड़ खपत की मंडी बनाना है। हापुड़ व बुलंदशहर के जंगलों में आम के पेड़ों को चोरी छुपे काटकर उसकी लकड़ी को बेचने के लिए हापुड़ लाया जा रहा है।
आम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को हापुड़ की जरौठी रोड पर लाया जाता है और फिर आरा मशीन में काटने के लिए भेजा जाता है।
बता दे की आम के पेड़ को बिना अनुमति के नहीं काटा जा सकता है परंतु वन विभाग की सांठगांठ से आम के हरे पेड़ों को चोरी छिपे काट कर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर हापुड़ लाया जाता है। खबर के साथ चित्र में दिखाई गई ट्रैक्टर ट्रोली जो आम की लकड़ी से लदी है ई हापुड़ न्यूज़ के रिपोर्टर ने कैमरे में सोमवार के दोपहर कैद की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























