
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहन-बेटियों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में और कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च हापुड़ की दस्तोई रोड से प्रारंभ होकर गणेशपुरा, लज्जापुरी से होते हुए बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का विरोध किया गया और कड़े नियम बनाने की मांग की गई। कैंडल मार्च निकालकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ रेप, हत्या, ऐसिड अटैक जैसी घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही है। मामले में आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान डॉक्टर योगेंद्र गौतम, अजब सिंह, सतीश चंद्र, संदीप कुमार, रीना वर्मा, सीमा सागर, गीता, बबीता आदि उपस्थित रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















