
👁 22 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दोयमी में स्थित एक घर में वोटर स्नेक घुस आया जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मामला सोमवार का है जब गांव दोयमी में स्थित एक मकान के अंदर दो फीट लंबा वाटर स्नेक सांप घुस आया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वनकर्मी भारत सिंह व नितेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आखिर सांप का रिस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















