
सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर,जिला पंचायत प्रशासक रेखा नागर व विधायक हरेंद्र तेवतिया देश के प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता।सैनिक परिवारों के सम्मान के लिए लोगो को सदैव तत्पर रहना चाहिए।
जनपद हापुड के कस्बा सिंभावली में स्थित चौधरी फार्म में रविवार को आयोजित भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह 2026 में भाजपा नेताओं और सैनिक परिवारों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवारजनों का सम्मान कर उनके अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।वीर सैनिकों का पराक्रम केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करता है।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, सैन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























