
👁 40 views Views
स्टाम्प ड्यूटी को लेकर डीएम का स्थलीय निरीक्षण
हापुड, सूवि( (ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना ने शनिवार को जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में सबसे बड़े बेनामी प्रकरण में स्टाम्प ड्यूटी के सापेक्ष स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने जनपद में चिन्हित सबसे बड़े बेनामी सम्पत्ति प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्पत्ति के वास्तविक मूल्य, दस्तावेजों में दर्शाए गए मूल्य एवं मौके की स्थिति का तुलनात्मक जायजा लिया। साथ ही रजिस्ट्री अभिलेखों, खतौनी, नक्शा एवं कब्जे की स्थिति को भी देखा गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























