
👁 18 views Views
केरल के यात्री का खोया नगदी व बैग, गढ़ पुलिस ने किया सहयोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने पहुंचे केरल के एक यात्री का नकदी और बैग गायब हो गया जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की पीड़ा को समझा और उसे भोजन कराया और उसकी मदद की। साथ ही घर जाने के लिए पैसे भी उपलब्ध कराए।
केरल निवासी मोहित महाजन बस से यात्रा कर रहे थे। गाजियाबाद के आसपास उनका बैग और नकदी कहीं गुम हो गए। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर में बस रुकने और नींद खुलने पर उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद वह गढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने यात्री को पहले तो भोजन कराया और उसके बाद उसकी आर्थिक सहायता की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























