
👁 6 views Views
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बहुजन समाज के लोगों ने शनिवार को महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठाई और अपराध, बलात्कार, एसिड अटैक जैसी घटनाओं का विरोध किया और एक ज्ञापन अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा और मांग की कि बलात्कार करने वाले दोषियों को 24 घंटे के भीतर फांसी दी जाए। बेटियों को न्याय दिया जाए। अत्याचारों पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से कड़ा कानून बनाया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में बहुजन समाज एकत्र हुआ जिसने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी की और अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन सोपा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















