
18 और 19 को देरी से आएगी सत्याग्रह एक्सप्रेस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। वाराणसी रेल मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड में कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई को ट्रेनों का संचालन देरी से होगा। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित होगी और दो दिन एक घंटे की देरी से पहुंचेगी। वाराणसी रेलखंड में 16 से 21 जुलाई के बीच कार्य किया जाना है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने ऐसे में कई ट्रेनों का मार्ग बदला है और कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि रेलखंड में ट्रैक दोहरीकरण व अन्य कार्यों के चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























