
👁 12 views Views
गढ़ में 55 लाख की लागत से बनेगी 500 मीटर लम्बी सड़क
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र के गांव बलवापुर में लगभग ₹55 लाख की लागत से निर्मित होने वाली 500 मीटर लंबी सड़क का शुक्रवार को विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करते हुए आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाएगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास
के संकल्प के साथ गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के सर्वांगीण विकास हेतु हम निरंतर कार्यरत हैं
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























