
👁 27 views Views
हापुड़: रेलवे की पार्किंग का ठेका रद्द, पुन: होगी टेंडर प्रक्रिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पार्किंग के ठेकेदार ने टेंडर का रुपया जमा नहीं किया जिसके बाद रेलवे ने पार्किंग का ठेका रद्द कर दिया है। ऐसे में ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपने वाहनों को पार्क करने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। 13 अप्रैल को रेलवे ने एक साल के लिए पार्किंग का ठेका दिया था। इसका तिमाही भुगतान करना था पर 13 जुलाई तक तिमाही समय पूरा होने के बावजूद ठेकेदार ने टेंडर की राशि जमा नहीं की जिसके बाद ठेका निरस्त कर दिया गया है। यह प्रक्रिया पुन: चालू होगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















