
ठेकेदार ने दो लोगों पर लगाया अपहरण व रंगदारी मांगने का आरोप
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ठेकेदार ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि आरोपी उसका अपहरण कर ले गए और 5 लाख की रंगदारी मांगी। साथ ही गला घोंट कर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौशाद पुत्र शमशाद निवासी गांव हावल थाना पिलखुवा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 10:00 बजे आरोपियों ने उसे फोन किया और मिलने के लिए बुलाया जहां दोनों खड़े मिले और उसे मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा जो जंगल में ले गए और उसका फोन भी छीन लिया। आरोपियों ने मारपीट की और पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























