
👁 21 views Views
पिलखुवा: कोल्ड ड्रिंक की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला गढ़ी स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने नकदी तथा कीमत सामान चुरा लिया और फरार हो गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार जब गुरुवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी में पता चला कि चोरों ने बीती रात जमकर टांडव मचाया और कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी वायरल हो रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























