
👁 8 views Views
स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन गढ़मुक्तेश्वर के महेंद्र कालेज मे विधायक हरेंद्र तेवतिया व जिला पंचायत की प्रशासक रेखा नागर ने हरी झंडी दिखाकर कर रैली को रवाना किया।अभियान का उद्देश्य कक्षा 1 से कक्षा 12 वी तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना,ड्राप आउट बच्चो को पुन विद्यालय से जोडना तथा नये शिक्षा सत्र मे प्रवेश अभियान को गति देना है।
विधायक ने कहा कि यदि हमारे आसपास कोई ऐसा बच्चा है जो अभीतक स्कूल नही गया है उसे विद्यालय पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है।
इस मौके पर बीएसए दीपा भाटी भी उपस्थित रही।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























