
छात्रों को भौतिक विज्ञान पुस्तिका का निःशुल्क वितरण
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड के श्री शान्ति स्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज में बुधवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के छात्रों को भौतिक विज्ञान पुस्तिका निःशुल्क वितरित की गई।
प्रतिवर्ष विद्यालय के भौतिकी प्रवक्ता डॉ० अजय कुमार मित्तल कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान के छात्रों को स्व-लिखित प्रयोगात्मक पुस्तिका का निःशुल्क वितरण करते हैं। इस वर्ष, कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयन्त और मुख्य अतिथि दीवान इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० मनोज कुमार ने भौतिकी प्रवक्ता डॉ० अजय मित्तल की लिखित पुस्तक को कक्षा 11 के 88 और कक्षा 12 के 140 छात्रों के बीच 200 से अधिक प्रयोगात्मक पुस्तिकाएँ निशुल्क बांटी ।
डॉ० मित्तल के अनुसार विद्यालय में ग़रीब छात्र भी पढ़ते हैं जो महँगी प्रयोगात्मक पुस्तक नहीं ख़रीद पाते हैं, इसलिए कोरोना काल से वे प्रतिवर्ष सभी बच्चों को विद्यालय में होने वाले प्रयोगों से संबंधित पुस्तिका स्वयं छपवाकर छात्रों के बीच निःशुल्क वितरित करते हैं तथा प्रयास करते हैं कि एक भी छात्र स्वयं को पुस्तक विहीन अनुभव ना करे। यह पुस्तक दीवान इण्टर कॉलेज के छात्रों को भी वितरित की जाती है।
डॉ० मनोज कुमार ने डॉ० मित्तल के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयंत ने भी डॉ० मित्तल के इस पुनीत कार्य की सराहना की है।
कार्यक्रम संयोजक और प्रवक्ता डॉ० अजय कुमार मित्तल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























