
👁 42 views Views
डेयरी से पनीर व भैंस के दूध का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को हापुड़ के पीरबाउद्दीन स्थित मलिक डेरी का औचक निरिक्षण किया जहां टीम ने एक पनीर व एक भैंस के दूध का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिया। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पीरबाउद्दीन में मस्जिद के पास स्थित मलिक डेरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा जहां टीम ने एक पनीर और एक भैंस के दूध के नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सविंदर सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























