
हापुड़: न्यू कासिमपुरा में एक ओर झुकता जा रहा बिजली का खंभा, अधिकारी बनें अनजान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली विभाग के अधिकारी कितने लापरवाह है? इसका जीता जागता उदाहरण हापुड़ के न्यू कासिमपुरा में देखने को मिल रहा है जहां पर बिजली का एक खंभा एक ओर झुकता जा रहा है। तारों की बैसाखी पर टिका यह खम्भा कभी भी गिर सकता है और हादसे का कारण बन सकता है। अचंभे की बात तो यह है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह खंभा प्रतिदिन झुकता जा रहा है। ऐसे में आने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जान पर भी खतरा लगातार मंडरा रहा है। यह खंबा कभी भी गिर सकता है जिस कारण जानहानि भी हो सकती है।
बिजली का खम्भा पिछले कई दिनों से लगातार झुकता जा रहा है। इस पर लटके तार भी नीचे आ चुके हैं। क्षेत्रवासियों की चिंता की लकीरें लगातार गहरी होती जा रही हैं। न जाने कब यह खंभा गिर जाए जिससे हादसा हो सकता है। ऐसे में लोगों ने इस खंबे को दुरुस्त कराने की मांग की है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926
























