
रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में हाईवे पर पलटी ट्रॉली
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नए हाईवे पर स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर पर गढ़ की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में पशुओं का आहार भरा था जो अनियंत्रित होकर पलट गई और हाईवे पर पशुओं का आहार बिखर गया जिसकी वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया और आहार को साइड कराया। साथ ही दोनों वाहनों में सवार लोगों का हाल जाना।
मामला मंगलवार का है जब एक ट्रैक्टर ट्राली पशुओं का आहार लेकर कहीं जा रही थी जिसके पीछे से आई रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली में लदा पशुओं का आहार भी हाईवे पर बिखर गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























