
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल ने नए प्रधानाचार्य का गर्मजोशी से किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को नवनियुक्त प्रधानाचार्य Shammee Pundir का स्वागत विद्यालय की प्रशासनिक विभाग की शिक्षका सुनीता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “नव नियुक्त प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा , अनुशासन , नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास का पूर्ण प्रयास करेगा।” कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

























