
मुर्गी के चूजों को परेशान करने से रोका तो किया जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर में मुर्गी के चूजों को परेशान करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। इस दौरान हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है।
मामला 10 जुलाई की शाम का बताया जा रहा है जब गांव मलकपुर के रहने वाले लोकेश कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आशीष मुर्गी के चूजों को परेशान कर रहा था जिसके पिता से शिकायत की जिससे नाराज होकर युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर लोकेश मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447

























