
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने सोमवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक चालक को तो बंदर ने काट लिया। वही ए आर एम लक्ष्मण सिंह ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुनकर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि बस का रूट बदलने से नाराज चालकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ए आर एम लक्ष्मण सिंह हापुड़ का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान बंदर ने एक चालक को काट लिया। वहीं उन्होंने बताया कि सभी को हिदायत दी गई थी कि शराब पीकर कोई भी वाहन ना चलाएं लेकिन यह सभी अपनी मनमानी करना चाहते हैं जिसके चलते प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल सभी की समस्याओं को सुनकर उस पर विचार किया जा रहा है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926
























