
👁 52 views Views
खुले में शराब पीते 37 पियक्कड़ सिंभावली पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सिंभावली पुलिस ने अभियान चलाकर रविवार की रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए मिले 37 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से पियक्कड़ों में हड़कंप मच गया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























