
पिकअप व ई-रिक्शा की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर एक पिकअप ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की तड़के करीब 4:45 बजे का है जब एक पिकअप अमरोहा से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह काली नदी पुल के पास बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो पिकअप ने रिक्शा में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा चालक रवि पुत्र जयप्रकाश निवासी बागड़पुर बाबूगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वही हादसे में पिकअप पलट गई। पिकअप को आकाश पुत्र सावरेन निवासी दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर चला रहा था जो घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिकअप को हाईवे से हटवाया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























