
ब्रजघाट में सांप के डसने से गोवंश की मौत, लोगों में हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर एक गोवंश की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया।
सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और मृत गोवंश के शव को हटाकर नियमानुसार गहरे गड्ढे में दफना दिया। नगर पालिका के सफाई एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव का सुरक्षित निस्तारण कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























