
हापुड़ एसपी ने पांच उपनिरीक्षकों समेत 34 पुलिसकर्मियों का किया स्थानांतरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जिले में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पांच दरोगाओं समेत 34 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने बताया कि थाना बाबूगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक अंकित यादव को नाफीस व छाप अंगुस्त शाखा, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक परवेज चौधरी को थाना सिंभावली, थाना एएचटी में तैनात उपनिरीक्षक प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजीत सिंह को थाना हापुड़ नगर व ब्रजघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सार्थक कुमार को थाना एएचटी भेजा गया है। इनके अलावा 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























