
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर स्थित विवेकानंद कॉलेज अंडर पास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मामला 5 जुलाई का है जब शाम करीब 4:30 बजे अभिनंदन कुमार मिश्रा साइकिल से जिंदल नगर से घर लौट रहे थे। विवेकानंद कॉलेज अंडरपास के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। लोगों ने घायल को जीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























