
👁 17 views Views
हापुड़: नगर पालिका परिषद परिसर में विशाल वृक्ष गिरने से आवागमन बाधित
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में बारिश के कारण शुक्रवार को एक नीम का विशाल वृक्ष गिर गया जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान लोगों को अन्य मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा।
हापुड़ में बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश की वजह से कहीं घर ढह रहे हैं तो कहीं दीवार… नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में बारिश के दौरान शुक्रवार को एक विशाल वृक्ष मार्ग पर आ गिरा जिससे आवागमन बाधित हो गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























