
गांव शेखपुर में जलभराव बनी ग्रामीणों के लिए चुनौती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी है। सिर्फ शेखपुर ही नहीं बल्कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की समस्या है। जल भराव के कारण ग्रामीणों का निकलना चुनौती पूर्ण हो चुका है। ट्रैक्टर ट्रॉली भी फंस रही है। बाइक सवार तो गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने मामले में अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई भी उनकी सुद्ध लेने को तैयार नहीं है। खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























