
भारी बारिश से पेड़ गिरा, अटूटा-कनिया कल्याणपुर मार्ग पर यातायात बाधित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश के कारण गांव अटूटा से कनिया कल्याणपुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को एक पेड़ गिर गया जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी हुई। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की। गनीमत रही इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























