
पुल की दोनों साइड बहने से जान का खतरा, किसानों को भी हुआ नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास स्थित अयादनगर पुल की दोनों साइडे तेज बारिश के कारण बह गई जिसके कारण किसान की फसल तो प्रभावित हुई है। इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों की जान आफत में है। मामले में सभी ने शीघ्र से शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ पुल को दुरुस्त करने की भी मांग उठाई है।
हापुड़ में बारिश का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। गुरुवार को हापुड़ से सलाई होता हुआ अयादनगर पुल की दोनों साइडे बारिश में बह गई जिसकी वजह से लोगों की जान पर खतरा बन रहा है। मामले का अधिकारियों को संज्ञान लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत ना हो। वहीं पुल पर खतरा मंडरा रहा है जिसे शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध
























