
राजपुर मढ़ैया में तीन फीट तक भरा पानी, झोड़ पर अतिक्रमण बना कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित राजपुर मंढ़ेया के हालात बेहद खराब है। यहां चलकर नहीं बल्कि गांव में तैरकर जाना पड़ता है। आपको बता दें कि गांव के मुख्य मार्ग पर भरा करीब 3 फीट तक पानी अधिकारियों की लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। कई बार की गई शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही। वह तो AC दफ्तर में बैठकर ठंडी हवा खाने में मस्त है। समस्या के निपटारे का आश्वासन तो मिलता है लेकिन असलियत तो सब कुछ पानी ही पानी है।
गांव राजपुर मढ़ेया के रहने वाले लोगों ने बताया कि झोड़ पर अतिक्रमण के कारण उसका पानी अब सड़क तक आने लगा है। सड़क पर हमेशा जल भराव की समस्या बनी रहती है। कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। कितनी सरकारी आई चली गई, कितने अधिकारी आए चले गए लेकिन उनकी समस्या का समाधान कोई नहीं कर पाया। हालात यह है कि गांव में तीन फीट तक पानी भर गया है जिसकी वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। जनपद के शीर्ष अधिकारियों को गांव का निरीक्षण करना चाहिए। वहीं चुनाव में वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों को भी गांव पहुंचकर लोगों का हाल जानना चाहिए जिससे असलियत से रूबरू हो सके।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























