
किशोरी के साथ दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपियों को 20 तक हाजिर होने की चेतावनी
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है और पुलिस ने शीघ्र ही न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी हैं।
आपको बता दें कि निर्धारित समय में आत्मसमर्पण न करने के कारण आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसआइ संजय शर्मा ने बताया की 17 जून को किशोरी के पिता ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य रूपों के नाम दुष्यंत, पप्पू,अंजू, संतगिरी, कुंवरपाल और पीएचसी बक्सर के स्टाफ नर्स सीमा त्यागी शामिल हैं। फिलहाल आरोपियों को 20 तारीख तक हाजिर होने की चेतावनी दी गई है।
























