
रालोद के दो नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):राष्ट्रीय लोक दल की हापुड़ इकाई में चल रही अंदरूनी खींचतान शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है। पार्टी का जिला स्तरीय बैठक में हुए विवाद के मामले में रालोद की प्रदेश अनुशासन समिति ने दो नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी कर 5 दिन के भीतर लिखित रूप में स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अनुशासनात्मक कार्य की जाएगी।
पूर्व मंत्री एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान द्वारा शिवकुमार त्यागी और चौधरी जितेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया गया है। ज्ञात हो कि 24 जून को आर के प्लाजा में आयोजित बैठक में दोनों नेताओं के व्यवहार ने कार्यवाही को प्रभावित कर पार्टी की छवि को प्रभावित किया था।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























