
👁 16 views Views
पिलखुवा नगर पालिका सफाई पर हर महीने करती है 81.50 लाख रुपए खर्च, तब भी शहर में जलभराव
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बारिश से जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। अचंबे की बात तो यह है कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा हर महीने 81 लाख 50,000 हर महीने सफाई व्यवस्था पर खर्च करती है। पिछले तीन वर्षों में 29 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक खर्च के बावजूद भी शहर के हालात जस के तस बने हुए हैं।
करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी क्षेत्रवासियों को जल भराव की समस्या से निजात नहीं मिली है। आप ही सोचिए कि आखिर यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है? ना अधिकारी ना कर्मचारी ना जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं जिससे क्षेत्र वीडियो में बेहद नाराजगी है।
























