
धौलाना: गद्दा बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर की जलकर मौत, एक झुलसा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी में स्थित गद्दा बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। सीएफओ हापुड़ अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पाया और आग को बढ़ने से रोका जिससे आसपास की फैक्ट्री व मजदूरों पर खतरा बना था जिसे दमकल विभाग ने काबू में किया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है।
पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बुधवार की देर रात धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेस-2 में स्थित गद्दा बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम तथा धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। 6 फायर टेंडरों की मदद से आग को बुझा लिया गया। इस हादसे में साबेज पुत्र हमीद निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। वही फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर गुलफाम पुत्र मुनफेद अली निवासी ग्राम गंगरौली थाना दोघट जनपद बागपत की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























