
👁 36 views Views
छींटें आने पर बाइक सवार को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर बारिश में पानी की छींटे आने पर बाइक सवारों ने एक बाइक सवार को रोका और उसकी पिटाई कर दी। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
मामला मंगलवार का है जब बारिश के दौरान छींटे बाइक सवार के ऊपर चली गई। अपने ऊपर छीटों को आते देख बाइक सवारों ने नाराजगी जाहिर कर युवक को पीटा। युवक पर चाटों की बरसात कर दी। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























