
पैसों के लेनदेन को लेकर युवक के साथ मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार, एक फरार
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल पर पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब शिवा पुत्र पप्पू निवासी भीम नगर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों ने मारपीट की। इस दौरान शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मंजल को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























