
ऑटो की टक्कर से 4 साल की बच्ची घायल, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में रविवार को ऑटो की टक्कर से 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल पर उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
गांव निवासी कुंवरसेन ने बताया कि गांव में उनके घर के पास ही भंडारे का आयोजन किया गया था। परिवार के अन्य लोगों के साथ उनकी 4 साल की बेटी यशवी भी गई थी। भंडारे में प्रसाद लेने के बाद बेटी लौट रही थी इसी दौरान बहादुरगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटों ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने ऑटो चालक को मौके से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























