
बाबूगढ़: पड़ोसियों ने महिला पर किया हमला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में एक महिला पर पड़ोसी दंपति ने जान से मारने की नीयत से चाकू पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची महिला के पति और उसके बेटे पर भी हमला करने का प्रयास किया। महिला का पति और बेटा उसे घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता अफरोज ने बताया कि उसके घर के सामने एक मकान का निर्माण चल रहा है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। रविवार को उन्होंने पड़ोसी से सरिया हटाने के लिए कहा जिससे दंपति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपती ने चाकू से हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और पति व बेटा मौके पर पहुंचे लेकिन दंपति ने उन्हें भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























