
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव काकोड़ी निवासी CRPF जवान मुकेश शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।44 वर्षीय मुकेश शर्मा, पुत्र सुभाष शर्मा, वर्ष 2003 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवान के पद पर भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में पंजाब में तैनात थे, लेकिन पिछले करीब दो वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। उनका उपचार नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव काकोड़ी लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।मुकेश शर्मा अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्र शांतनु और पुत्री रिमझिम को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।























