
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड विकास खंड के गांव जरौठी के किसान ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि
वह अपनी 2.5.00 है० कृषि भूमि पर पहले धान, गन्ना, गेहूँ ज्वार, मक्का, ग्वार, आदि की खेती करता था, जिससे मुझे बहुत कम उत्पादन होता था। इसी समय मेरे गांव में उद्यान विभाग के कर्मचारियों के द्वारा गाँव में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में लौकी, करेला, शाकभाजी उत्पादन आदि फसलों की जानकारी दी। जानकारी के उपरान्त मैनें उद्यान विभाग के कर्मचारियों के मार्गदर्शन के अनुसार प्याज 2.00 है० हेतु बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, जो मेरे द्वारा खेत में रोपित किया गया। मुझे गन्ना, धान, गेहूँ, ज्वार की खेती की अपेक्षा प्याज की खेती से लगभग दो गुना अधिक लाभप्राप्त हुआ।इसी से मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार आया। मैं अपने परिवार का जीवन यापन ठीक से कर पा रहा हूँ। उद्यान विभाग के कर्मचारियों से मेरा अनुरोध है कि मुझे समय-समय पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन की खेती की नवीनतम जानकारी देने का कष्ट करें, जिससे आगामी वर्षों में मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार हो तथा गांव के सभी कृषक योजनाओं का लाभ उठा सकें। मैं उद्यान विभाग का आभारी हूँ।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























