
हापुड के तीन खिलाडियों का चयन
हापुड, सूवि, सीमन (ehapurnews.com)::जिला खेल कार्यालय, हापुड़ एवं हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जूनियर बालक बॉक्सिंग चयन ट्रायल सम्पन्न
जिला खेल कार्यालय, हापुड़ एवं हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 06 जुलाई 2026 को श्री मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उपेड़ा (हापुड़) में जूनियर बालक बॉक्सिंग जिला चयन ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
चयन ट्रायल के उपरांत निम्नलिखित खिलाड़ियों का मेरठ मंडल चयन ट्रायल हेतु चयन किया गया—46 किग्रा भार वर्ग – मंजीत
60 किग्रा भार वर्ग – स्मिथ
63 किग्रा भार वर्ग – विश्वजीत
चयनित खिलाड़ियों का मेरठ मंडल चयन ट्रायल दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी श्रीमती अरुणा, हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक त्यागी, महासचिव श्री रोबिन सिंह तथा श्री मूलचंद त्यागी स्पोर्ट कांप्लेक्स के बॉक्सिंग कोच श्री शाहरुख उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए मेरठ मंडल चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















