
विद्युत कटौती से खफा उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित बिजली घर पर उपभोक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बिजली कटौती से नाराज लोगों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। मौहल्ला सिकंदर गेट, भंडा पट्टी आदि के लोगों ने विरोध कर जमकर प्रदर्शन किया और विद्युत कटौती के खिलाफ हंगामा किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
मोहल्ला सिकंदर गेट और भंडापट्टी के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति बहुत ही ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। वह गर्मी में जीने को मजबूर हैं जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है। ऐसे में गुस्साए लोग रामपुर रोड बिजली घर पर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























