
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कार सवारों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जब बाइक सवार ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक में टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया जिसे उपचार हेतु चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
मामला शनिवार की रात का है जब एक बाइक सवार जैसे ही फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से आई कार ने साइड निकलने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बीच बाइक सवार ने बाइक रोक दी जिसके बाद पीछे से गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जब बाइक सवार ने कार सवारों से इसका विरोध किया तो वह मौके से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























