
👁 35 views Views
हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज़, तेज धूप के बाद हुई बारिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जताया था।
शनिवार की सुबह निकली कड़ाके की धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन दोपहर तक आते-आते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। इस दौरान बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















